होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

6 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1907- भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917- फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926- फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1958- इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ।
1978- यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983- इजरायल की राजधानी यरुशलम में हुए एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1990- युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992- भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
1997- क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998- बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
1998- ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
1956- एक बहुजन राजनीतिक नेता भीमराव अम्बेडकर का निधन हुआ।
1998- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें- 5 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं