होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

12 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1781- अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1847- ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफॉर्म का प्रयोग किया।
1918- ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1925- अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1930- लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936- केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1953- इजरायल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956- मोरक्को, सूडान और ट्यूनीशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963- जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1967- इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
1969- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।
1974- दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1990- जापान में सम्राट अकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995- नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001- न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002- संयुक्त राष्ट्र ने स्विट्जरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005- ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007- सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009- भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें- 10 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं