होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

12 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1708- छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757- ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1934- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948- महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
1964- जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984- स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में इस दिवस को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गयी।
2007- आयी आमिर खान की फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008- कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2010- हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

आज के दिन जन्मे व्यक्ति

1598- राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ।
1863- भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ।
1886- प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म कैम्ब्रिज, इंग्लैण्ड में हुआ।
1972- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ।

आज के दिन इन व्यक्तियों का हुआ निधन


1924- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ।
1934- भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन हुआ।
1941- भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ।
1976- दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ।
1992- भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ।
2005- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।
2008- विश्व के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें- 11 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं