होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

14 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

14 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
1636: मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789: फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत। कान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
1850: मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1861: कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
1914: पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1933: नाजी पार्टी ने जर्मन नागरिकों का जबरन नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया।
1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1945: टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 14 जुलाई को हुआ था।
1951: सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965: मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969: अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1976: अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
1979: यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया था।
1987: ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
1991: इराक़ से ब्रितानी फौज की वापसी।
1996: अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किए ।
2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2014: इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015: नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

यह भी पढ़ें- 13 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं