होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

12 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1290- इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346- लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1543- इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673 - नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1674- शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1690 - विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801- अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812- जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने  कनाडा पर हमला किया।
1823- भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज 'डायना' का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862- अमेरिकी कांग्रेस ने  मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1879-  बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
1912- 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918-  टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में  विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1935- बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1943- प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया 12000 मरे।
1949- महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
1957- अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960- भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1970- अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1994- फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
1997- नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।
1998- 1.7 अरब लोगों ने  फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
2001- भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ हुई।
2003- उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2006- इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

यह भी पढ़ें- 11 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं