होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम के बिगड़ने का अनुमान

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम के बिगड़ने का अनुमान

 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शनिवार से मौसम में बदलाव होने के आसार है। मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय कई भागों में 5 से 8 नवंबर तक बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही मध्य पर्वतीय भागों में 7 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। 5, 6 और 8 नवंबर को कई भागों में बारिश के आसार हैं। मैदानी भागों में नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को शिमला और आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0 सेल्सियस रहा, सुंदरनगर 7.8 सेल्सियस रहा, भुंतर 7.4 सेल्सियस रहा, कल्पा 4.6 सेल्सियस रहा, धर्मशाला 13.2 सेल्सियस  रहा, ऊना 11.5 सेल्सियस रहा, नाहन 15.1 सेल्सियस रहा, केलांग 1.2 सेल्सियस रहा, पालमपुर 11.5 सेल्सियस रहा, सोलन 8.2 सेल्सियस  रहा, मनाली 6.0 सेल्सियस रहा, कांगड़ा 12.4 सेल्सियस रहा, मंडी 9.9 सेल्सियस रहा, बिलासपुर 12.0 सेल्सियस रहा, हमीरपुर 10.6 सेल्सियस  रहा, चंबा 9.4 सेल्सियस रहा, डलहौजी 12.7 सेल्सियस रहा, कुफरी 10.6 सेल्सियस रहा, नारकंडा 7.3 सेल्सियस रहा, रिकांगपिओ 7.5 सेल्सियस रहा और पांवटा साहिब में 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 20.8, डलहौजी 17.5, चंबा 24.6, केलांग 15.8, धर्मशाला 27.2, कांगड़ा 26.9, भुंतर 25.4, हमीरपुर 26.8, सुंदरनगर 27.2, कल्पा 19, रिकांगपिओ 22.5, सोलन 26 और कुफरी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

यह भी पढ़ें- Election 2022: हिमाचल के साथ गुजरात चुनाव का ऐलान न करने की EC ने बताई यह वजह


संबंधित समाचार