होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, दो घायल

हिमाचल: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत, दो घायल

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में यशवंत सिंह पुत्र इंद्र दास निवासी रामपुर ने पुलिस को बताया कि वे जंथल से पात की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की वक्त उनकी कार (HP03C-0391) अशोक चला रहा था।

हादसे के समय कार में कुलदीप, लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी भी सवार थे। पूना क्रशर के पास पहुंचते ही अशोक का कार पर से नियंत्रण खो गया और कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अशोक, कुलदीप घायल हो गए। वहीं लता देवी, अंजलि, गिरिश और मनोरमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Mandi: सेरी मंच पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर, पोते आयुष ने दिया कंधा


संबंधित समाचार