होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Pradesh:नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह लेंगी बैठक

Himachal Pradesh:नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रतिभा सिंह लेंगी बैठक

 

Himachal Pradesh:शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पेटी कस ली है। जानकारी के मुताबिक शिमला नगर निगम चुनाव के लिए मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह शुक्रवार को पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करेंगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टु विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

तैयारियों में जुट गई कांग्रेस 
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमित पाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों के लिए तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में कांग्रेस अपनी रणनीति को जल्द ही अंतिम रूप देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टु कल शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर आपसी मंत्रणा करेंगे।

पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता होंगे मौजूद
इसके बाद दोनों नेता शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद व पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगी।


संबंधित समाचार