होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: हरिद्वार से लौट रही HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 43 यात्री थे सवार

हिमाचल: हरिद्वार से लौट रही HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 43 यात्री थे सवार

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो की हरिद्वार-चंडीगढ़-केलांग बस (Haridwar-Chandigarh-Keylong Bus) शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शनिवार रात करीब 11:40 बजे पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में एक ट्रक बस को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बस चालक को घायल हो गया। कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं थी। यह दुर्घटना पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक की बताई जा रही है। बता दें कि इस चौक पर पहले भी इस तरह की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को तुरंत पांवटा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। उसके बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो ने अपनी बस भेजकर हरिद्वार से आ रहे सभी यात्रियों को चंडीगढ़ तक भेजा। चंडीगढ़ से तीसरी बस में यात्रियों को केलांग के लिए रवाना किया गया।

दरअसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो की एचपी 66ए-1577 बस (HP 66A-1577 Bus) अपने नियमित रूट पर शनिवार देर शाम को हरिद्वार से केलंग की ओर रवाना हुई थी, जिसे पांवटा साहिब में एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक मनजीत सिंह घायल हो गया। इस बस में करीब  43 यात्री सवार थे। हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने इस हादसे को लेकर बताया कि जैसे ही पांवटा साहिब में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की उन्हें सूचना मिली। उन्होंने तुरंत नाहन से अपनी बस मौके पर भेजकर सभी यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया।

चंडीगढ़ से केलांग डिपो की बस में सभी यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने इस पर बताया की ड्राइवर व कंडक्टर की शिकायत पर बस को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आज से हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगे 233 टेस्ट


संबंधित समाचार