होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज से हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगे 233 टेस्ट

आज से हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होंगे 233 टेस्ट

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सरकारी अस्पतालों (Govt. Hospitals) में शनिवार शाम पांच बजे से मरीजों के 233 टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। अस्पतालों में सेवाएं दे रही एसआर लैब शाम पांच बजे से हट जाएगी। इसकी जगह पुणे की कंपनी मरीजों को टेस्ट सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 20 दिनों के अंदर कंपनी अस्पताल परिसरों में आधारभूत ढांचे को विकसित करेगी।

जब तक कंपनी अधिकारियों का आधारभूत ढांचा तैयार नहीं हो जाता, तब तक कंपनी के कर्मचारी चंडीगढ़ सैंपल जांच के लिए भेजेंगे। इसके लिए कंपनी की तरफ से 8 से 10 गाड़ियां लगाई जाएंगी। कंपनी द्वारा हर दिन मरीजों को रिपोर्ट देने का दावा किया गया है। यह सेवाएं प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करवाई गई है।

पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही यह सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब सभी मरीज निशुल्क टेस्ट सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसे बड़े टेस्ट भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद (Ramesh Chand) ने कहा कि आज से पुणे की कंपनी मरीजों के निशुल्क टेस्ट करवाने का काम संभालेगी।

यह भी पढ़ें- कांगड़ा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी


संबंधित समाचार