होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हिमाचल सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हिमाचल सरकार ने महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोमवार को सीएम सुक्खू ने कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए धनराशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है।

वहीं, सीएम सुक्खू ने स्वतंत्र पत्रकार देव कन्या ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं समाज का आधारस्तंभ हैं और जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरी दुनिया सशक्त होती है।

 


संबंधित समाचार