होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोहाली जैसे शिमला पुलिस मुख्यालय पर धमाके की चेतावनी, CM जयराम को मिली धमकी 

मोहाली जैसे शिमला पुलिस मुख्यालय पर धमाके की चेतावनी, CM जयराम को मिली धमकी 

 

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे मिलने के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी और पंजाब के मोहाली में बीचे 24 घंटों में दो धमाके हुए है। मोहाली में हुए धमाके के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खालिस्तानी सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने मोहाली जैसे धमाके की चेतावनी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खालिस्तानी सिख संगठन ने चेताया है कि यह हमला शिमला पुलिस के मुख्यालय पर भी हो सकता है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे मिले थे। इसके बाद ही हिमाचल पुलिस ने जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ऑडियो मैसेज के जरिए चेतावनी दी है मैजेस में बताया जा रहा है कि यह ग्रेनेड हमला शिमला पुलिस मुख्यालय पर भी हो सकता है। साथ ही संगठन ने सीएम जयराम ठाकुर को मोहाली हमले से सबक लेने की सलाह दी है। संगठन का कहना है कि सिख समुदाय को उकसाया नहीं जाना चाहिए।

धर्मशाला पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ IPC की धारा 153-A, 153-B और UAPA की धारा 13 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। हिमाचल प्रदेश में रविवार को घटना को इंजाम दिया गया था। जिसके बाद से प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। हिमाचल प्रदेश की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। इसके साथ हिमाचल में सीमाओं से आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। हिमाचल सरकार ने इस मामले में कहा कि इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हिमाचल पुलिस ने प्रदेश में जहां-जहां खालिस्तानी से जुड़े होने की आशंका है वहां-वहां सुरक्षा और निगरानी अधिक कर दी है।  

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खालिस्तानी झंडे मामले में पन्नू को बनाया मुख्य आरोपी,  UAPA के तहत केस दर्ज 


संबंधित समाचार