होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal Election: चुनावी सरगर्मी के बीच शिमला पहुंचीं Priyanka Gandhi

Himachal Election: चुनावी सरगर्मी के बीच शिमला पहुंचीं Priyanka Gandhi

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) शिमला के पास छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास पहुंचीं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका यहां अपने बच्चों के साथ नवरात्र पर्व के लिए आईं हैं। लेकिन इस बार उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इस बार उनके साथ नहीं आए हैं।

बता दें कि मंगलवार सुबह अपने घर छराबड़ा में पहुंची वाड्रा यहां 10 अक्टूबर तक रहेंगी। सोलन में प्रियंका रैली करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं। प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला स्थित अपने घर पहुंची हैं। सोलन में प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को कांग्रेस की रैली से हिमाचल विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगी।

यह भी पढ़ें- Shimla में दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर ट्रक पलटने से तीन की मौत


संबंधित समाचार