होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

24 घंटे से ज्यादा रहने वाला पेट दर्द हो सकता है खतरनाक, नजरअंदाज करेंगे तो पड़ेगा पछताना

24 घंटे से ज्यादा रहने वाला पेट दर्द हो सकता है खतरनाक, नजरअंदाज करेंगे तो पड़ेगा पछताना

 

पेट में दर्द होना लोगों को एक सामान्य समस्यां लगती है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा पेट में दर्द होना एक गंभीर समस्यां बन सकती है। अगर आपको पेट दर्द के साथ बुखार, उल्टी, मल में खून आना या अचानक वजन का कम होना जैसे लक्षण नज़र आते है तो आप कोलेसिस्टिटिस, पैंक्रियाटाइटिस और एपेंडिसाइटिस जैसी बीमारियों के शिकार है। 

- एपेंडिसाइटिस 

एपेंडिसाइटिस (अपेंडिक्स) में सूजन के कारण होने वाली बिमारी है। एपेंडिसाइटिस में पेट में तेज दर्द उठना जो की नाभि के आसपास शुरु होता है और पेट के दाहिने निचले हिस्से तक दर्द बना रहता है। इस स्थिति में लगातार दर्द बना रहता जो स्थिति को और खराब करता है। पेट के इस दर्द में बुखार होना, भूख ना लगना और उल्टियों का होना जैसी स्थिति भी हो सकती है। इस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी कर अपेंडिक्स को हटाया जाता है। अगर इसे ऐसे ही छोड दिया जाएं तो यह 48 से 72 घंटों में फट सकता है। 

- कोलेसिस्टिटिस 

कोलेसिस्टिटिस (पित्ताशय) एक ऐसी स्थिति है जिसमें पित्ताशय की थैली में सूजन हो जाती है, और पेट के उपरी दाहिने हिस्से में अचानक असहनीय दर्द होने लगता है। यह दर्द कभी कभी दाहिने कंधे या पीठ तक पहुंच जाता है। इसके अलावा कोलेसिस्टिटिस के अन्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, उल्टी तेज से सांस लेने या खाना खाने के बाद उठने वाला दर्द शामिल है। इस स्थिति में डॉक्टर पहले सामान्य एंटीबायोटिक्स देते है आराम न मिलने पर पित्ताशय की थैली को सर्जरी कर निकाल दिया जाता है।

पैंक्रियाटाइटिस 

पैंक्रियाटाइटिस यानी पैनक्रियास (अग्नाशय ) में सूजन होना। इस बीमारी में तेज दर्द होता है और आपके पेट के उपरी मध्य भाग में शुरु होकर आपकी पीठ या छाती तक फैल सकता है। इस स्थिति में उल्टी, बुखार, पेट में सूजन , खराश और ह्रदय गति का तेज होना इस बीमारी के लक्षण है। 

- इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम 

इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम (IBS) का दर्द आपको परेशान कर सकता है। आईबीएस एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी है जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है। इस बीमारी में पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। पेट में ऐंठन, सूजन, गैस डायरिया, कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती है। इसमें आपको एंटीबायोटिक्स और दवाएं दी जाती है। 

- बाउल ऑब्स्ट्रक्शन 

बाउल ऑब्स्ट्रक्शन की स्थिति तब पैदा होती है। जब शरीर में रेशेदार ऊतक जैसी चीजें आंतों को ब्लॉक कर देती है।  इससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता और व्यक्ति के पेट में दर्द होने लगता है। यह बीमारी उन लोगों को ज्यादा होती है जिनकी कोई सर्जरी हुई हो और उसके बाद उनके अंदर स्कार टिश्यू (रेशेदार ऊतक) बन गए हो। इसमें पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। इसके अलावा लोगों को उल्टी, पेट में सूजन गैस जैसी दिक्कतें भी होती है। इसके इलाज में डॉक्टर मरीज को IV Fluids देता है, यानि एक ट्यूब के माध्यम से व्यक्ति की नसों में दवा को इंजेक्ट करना। 

कुछ संकेतों से जानें पेट का दर्द सामान्य नहीं है... 

अगर आपको 24 घंटों से ज्यादा पेट में दर्द है तो ये सामान्य नहीं है।
मल, पेशाब, उल्टी में खून आना।
अचानक वजन कम होना।
भूख न लगना। 
पेट में सूजन होना। 
लगातार बुखार रहना और तेज दर्द रहना।


संबंधित समाचार