होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आप भी पहनते है Smart Watch, तो हो जाइए सावधान ! होते है ये बड़े नुकसान

क्या आप भी पहनते है Smart Watch, तो हो जाइए सावधान ! होते है ये बड़े नुकसान

Smart Watches :आजकल हर कोई स्मार्ट वॉच पहनना पंसद करता है क्योंकि इससे हर्ट बीट, बल्ड प्रेशर, वर्क आउट  और कदमों  को नापा जाता है। ये वॉच एक स्मार्ट गैजेट हैं जो फिटनेस पर हर वक्त नज़र रख उनका हिसाब किताब हमें बताती हैं। लेकिन दुनियाभर में हुई रिसर्च में पता चला है कि स्वास्थ्य पर हर मिनट नजर रखने वाले ये वॉच असल में हमें स्वस्थ कम तनावग्रस्त ज्यादा बनाते हैं।

जो व्यक्ति इस स्मार्ट वॉच को पहनता है वो हर समय ये जानने की कोशिश में लगा रहता है कि क्या में स्वस्थ हुं या नहीं और ऐसे में तनाव भरी जिंदगी में लोग अपने ऊपर एक और तनाव को बढ़ा लेते है। ऐसे में वो और तनाव का शिकार हो जाते है और इससे उनके स्वास्थ्य पर ही गलत प्रभाव पड़ता है।  

जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें स्मार्ट वॉच 
स्मार्टवॉच का जरूरत से ज्यादा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल स्मार्टवॉच इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) रेडिएशन पैदा करती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। 

होती हैं ये परेशानियां -

1. अगर आप स्मार्टवॉच को 24 घंटे पहने रहते हैं, तो इससे उत्पन्न होने वाले रेडिएशन से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए स्मार्टवॉच को लंबे समय तक नहीं पहनना चाहिए।

2. कई लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार अपनी स्मार्टवॉच को देखते है। ऐसा करने से वे अन्य कामों पर फोकस नहीं कर पाते। इस समस्या को बॉडी डिस्मॉर्फिया कहते है।

3. जो लोग देर रात तक स्मार्टवॉच का प्रयोग करते है, जिससे उनकी नींद का रूटीन बिगड़ जाता है। नींद पूरी न होने से मूड स्विंग की परेशानी होती है।


संबंधित समाचार