होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून हुआ एक्टिव, कई जिलों में बारिश के आसार; चेतावनी जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून हुआ एक्टिव, कई जिलों में बारिश के आसार; चेतावनी जारी

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में अचानक से बदलाव हो रहा है। बुधवार को पांच जिलों में वर्षा हुई। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में ज्यादा वर्षा होने के कारण जलभराव हो गया।

मौसम विज्ञानियों ने वीरवार को भी प्रदेश के जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिसार में शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और हल्की वर्षा हुई। वहीं, कुरुक्षेत्र में तेज वर्षा से मौसम में बदलाव हुआ। दूसरी तरफ अंबाला से निकल रही नदियों में पहाड़ से पानी आने पर प्रशासन अलर्ट है।

उनकी तरफ से निगरानी रखी जा रही है। मौसम विज्ञानियों ने अब आने वाले दिनों में भी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विज्ञानियों ने प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की हुई है। वहीं दोपहर को जींद में भी बूंदाबांदी हुई।
 


संबंधित समाचार