होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP में IPS की मां की हत्या से मचा हड़कंप, अखिलेश ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

UP में IPS की मां की हत्या से मचा हड़कंप, अखिलेश ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

 

IPS Mother Murder: अंबेडकरनगर जिले में आईपीएस अधिकारी की मां के साथ लूट और हत्या मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कानून व्यवस्था को लेकर तंज करते हुए उन्होंने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश में तो पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। बता दें कि अंबेडकरनगर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर में घुसकर चोरों ने उनकी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर में चोरी की इरादे से कुछ चोर घुसे। इस दौरान उन्होंने आईपीएस की मां की हत्या कर दी। आईपीएस की मां गांव के घर में अकेली ही रहती थीं। आईपीएस आशुतोष मिश्रा लखनऊ स्थित पुलिस भवन कल्याण में एसपी पद पर तैनात हैं।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता की हत्या का दुखद समाचार आया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण!

क्या है पूरा मामला?

आईपीएस आशुतोष मिश्रा के अंबेडकरनगर जिले के रुधा धम्रुआ गांव स्थित उनके घर में उनकी मां की कथित तौर पर हत्या किए जाने और जेवर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती, 95, रविवार को घर में एक चारपाई पर मृत पाई गईं। उन्होंने बताया कि इंद्रावती अपने पति के निधन के बाद से घर में अकेली ही रह रही थीं।

लखनऊ में तैनात आशुतोष मिश्रा ने गांव पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोने की चेन, नोज पिन, झुमके और पायल गायब थे, जबकि घर का कोई अन्य सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि परिवार को शक है कि चोर शनिवार रात घर में घुसे और गहने ले जाने से पहले उनकी हत्या कर दी। मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार