होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मनीषा मौत केस: CBI की जांच में सुसाइड की बात, क्लोजर रिपोर्ट पर परिवार ने जताई आपत्ति

मनीषा मौत केस: CBI की जांच में सुसाइड की बात, क्लोजर रिपोर्ट पर परिवार ने जताई आपत्ति

 

Teacher Manisha Death Case: भिवानी की टीचर मनीषा की मौत को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सुसाइड माना है। यह जानकारी CBI स्पेशल क्राइम-II, नई दिल्ली की ओर से मनीषा के पिता संजय को 10 अगस्त को भेजे पत्र में जांच पूरी होने और अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में पेश किए जाने की सूचना में दी गई

एजेंसी ने यह भी बताया कि जांच पूरी कर पंचकूला स्थित स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, CBI की कोर्ट में मामले की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

उधर, मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वे चार्जशीट लेने कोर्ट आए थे। पता चला कि कोर्ट की ओर से 27 अगस्त की तारिख दी गई है। हालांकि अभी तक चार्जशीट की कॉपी उन्हें नहीं दी गई है। मौखिक तौर पर सुसाइड बताया गया है। 27 अगस्त को सभी तथ्य देखने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

कोर्ट पहुंचे मनीषा के पिता ने ये बातें बताईं…

जज साहब ने क्लोजर रिपोर्ट के बारे में बताया

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि आज शुक्रवार को हम कोर्ट में गए तो जज साहब ने हमारे को क्लोजर रिपोर्ट के बारे में बताया। वो बोले हैं कि सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट देके गई है और इसमें उन्होंने सुसाइड घोषित कर दिया है। बाकी कुछ एविडेंस उनके पास थे नहीं। 27 तारीख को चार्जशीट देंगे, उसमें पता लगेगा। सलाह दी गई कि कोई अच्छा-सा समझदार वकील कर लेना, जो बहस-बहासा कर ले।

बेटी ने सुसाइड किया, यह हम मान ही नहीं सकते

संजय ने आगे बताया कि कोर्ट ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया कि जिससे सुसाइड घोषित किया गया है। कहा गया है कि 27 अगस्त को बताएंगे। 27 को कुछ एविडेंस और आएंगे, जिसके बारे में बता दिया जाएगा। कहना है कि बेटी की मौत को हम सुसाइड मान ही नहीं सकते। अगर वो साबित भी कर देंगे तो भी हमारे तो गले नहीं उतरेगी कि ये सुसाइड है।

सरकार-सीबीआई के पास कोई एविडेंस नहीं

 संजय ने आगे बताया कि ऐसा कोई एविडेंस नहीं है सरकार के पास या सीबीआई के पास जो इसको सुसाइड साबित कर दे, तो कैसे मान जाएंगे? हम नहीं मान सकते इसको कि ये सुसाइड है। बाकी देखते हैं कि कोई कानूनी कार्रवाई का रास्ता होगा, अच्छा-सा वकील होगा तो करके देखेंगे, अन्यथा बैठ जाएंगे। धक्के का मुक्का खा करके घर में बैठ जाएंगे और क्या इलाज है।


संबंधित समाचार