Haryana Weather: प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही शुक्रवार को गर्मी रही। दिन के समय धूप खिलने के कारण तापमान में हल्का उछाल हुआ। वहीं शनिवार रात से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से तीन से पांच मई तक लगातार वर्षा होने की संभावना है।
IMD ने क्या कहा?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में लगातार बदलाव के कारण शुक्रवार को दिन के समय धूप खिली। प्रदेश में तापमान 35 डिग्री के आस पास रहा। पिछले दो से तीन दिन से वर्षा होने का खासा असर देखने को मिला है। दूसरी तरफ पांच मई तक लगातार वर्षा की संभावना है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
शनिवार को भी प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य कई जिलों में वर्षा हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।