होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम-रेवाड़ी में गिरे ओले; कई जिलों में बारिश से फसलें प्रभावित

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम-रेवाड़ी में गिरे ओले; कई जिलों में बारिश से फसलें प्रभावित

 

Haryana Weather:हरियाणा के कई जिलों में रविवार सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। गुरुग्राम और रेवाड़ी में तेज गरज के साथ ओले गिरे। इसके साथ ही फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पलवल और रोहतक सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिल्ली-चंडीगढ़ में बेल्ट में तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल ढह गई। वहीं तड़के 4 बजे से ही प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी चली। कटाई के लिए खेतों में पड़ी सरसों भी बूंदों से प्रभावित हो गई।

नारनौल में सबसे कम तापमान

बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जानिए आगामी दिनों का हाल 

अगले 2-3 दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उधर, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सिंचाई और कीटनाशकों के छिड़काव से भी बचने की सलाह दी है।


संबंधित समाचार