होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में अब जेब पर भारी पड़ेगा सफर, 1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल; जानें नए टोल रेट

हरियाणा में अब जेब पर भारी पड़ेगा सफर, 1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल; जानें नए टोल रेट

 

Toll Tax Hike: हरियाणा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्राइस 1 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे। इनमें 4 से 5 फीसदी तक की वृद्धि होगी। सबसे व्यस्त रहने वाले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर खेड़की दौला टोल प्लाजा पर 5 से 25 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। यहां छह महीने पहले यानी नवंबर 2025 में भी टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था।

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर थाना टोल प्लाजा पर हर केटेगरी में 5 से 10 रुपए रेट बढ़ेगा। टोल प्लाजा के मैनेजर अजय पांडे ने बताया कि कल (31 मार्च) रात 12 बजे से नए रेट लागू हो जाएंगे। साथ ही पूरे देश के सभी टोल प्लाजा 1 अप्रैल से पूरी तरह कैशलेस होंगे।

वार्षिक पास भी 75 रुपए महंगा

हरियाणा में टोल प्राइस बढ़ने के साथ ही, FASTag वार्षिक पास की फीस भी 3000 रुपये से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगी। अब नकद भुगतान पर पूरी तरह रोक रहेगी और केवल FASTag या डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा। दावा किया जा रहा है कि इससे कतारें कम होंगी और प्रक्रिया तेज होगी, लेकिन छोटे वाहन चालकों को डिजिटल साक्षरता की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

खेड़की टोल प्लाजा से गुजरते हैं 70 हजार वाहन

खेड़की दौला टोल प्लाजा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां प्रतिदिन औसतन 70 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें निजी कारें, व्यावसायिक वाहन, ट्रक और बसें शामिल हैं। वर्तमान में इस टोल प्लाजा से हर साल लगभग 200 करोड़ रुपये की टोल वसूली होती है। नई दरें लागू होने के बाद यह राशि और बढ़ने की संभावना है।

गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर विभिन्न वर्गों के वाहनों के टोल शुल्क में औसतन पांच रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, ओवरसाइज और हैवी व्हीकल पर 25 रुपए तक इजाफा होगा।


संबंधित समाचार