होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: 12 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा: 12 जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana:इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा है और देश के कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे है जिससे खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हरियाणा में भी मौसम बदला हुआ नज़र आया जिसके बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं अलग-अलग क्षेत्र में कल सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गेहूं और सरसों की फसल लगभग पककर तैयार है, जिसके खराब होने का डर बना हुआ है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 7:50 बजे मौसम का पूर्वानुमान जारी किया। मौसम वैज्ञानी डा. एमएल खीचड़ ने बताया कि अगले 3 घंटों के दौरान हरियाणा के फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवा चलेगी। गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है।

बारिश से फसलों की कटाई होगी प्रभावित
वहीं मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम खराब होने की संभावना जताई है। यदि तेज बारिश हुई तो इससे खड़ी गेंहु और सरसों की फसल बर्बाद हो जाएगी।  तो वहीं सरसों की फसल पिछले 4 दिन से मंडियों में पहुंचने लगी थी और 20 मार्च से फसल की सरकारी खरीद शुरू होनी है।


संबंधित समाचार