होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Nikay Chunav Results : भाजपा को बढ़त,मोहनलाल बडौली बोले यह जनता के विश्वास का नतीजा

Haryana Nikay Chunav Results : भाजपा को बढ़त,मोहनलाल बडौली बोले यह जनता के विश्वास का नतीजा

 

 Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। जिसमे भाजपा को बढ़त मिलते हुए दिख रहा है। कई सीटों पर भाजपा ने जीत भी दर्ज कर ली हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों का भी प्रदर्शन अच्छा है। कई ऐसे भी सीट हैं जहां से निर्दलय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। वहीं दो मार्च और नौ मार्च को दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। शाम तक लगभग सभी जगह नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं अगर रुझानों को देखें तो रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल 

बढ़त मिलते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल नगाड़ो के साथ - साथ जमकर आतिशबाजी भी की जा रही है। साथ ही भाजपा नेताओं के बयान आना भी शुरू हो गया है बढ़त को देखते हुए हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा निकाय चुनाव और नगर निगम की मतगणना के बीच कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि अब विकास भी ट्रिपल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुरी हार से पता चलता है कि कांग्रेस अब अपने खात्मे की ओर अग्रसर है। 

नगर निगमों में भाजपा की बल्ले - बल्ले 

हरियाणा में नगर निगमों में बीजेपी को भारी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। मानेसर नगर निगम (निर्दलीय) को छोड़कर बाकी सभी नगर निगम में बीजेपी को बड़ी लीड मिल रही है। कांग्रेस सभी नगर निगम में पीछे है। वहीं हरियाणा निकाय चुनाव 2025 में भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं माना जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर तंज भी कस रहे है। 


संबंधित समाचार