होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रेमी के लिए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,तीन बार नाकाम हो चुका था आरोपी

प्रेमी के लिए पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा,तीन बार नाकाम हो चुका था आरोपी

 

Mainpuri Husband Murder: मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने ही हत्या की साजिश रची थी। दरअसल, मैनपुरी के किशनी इलाके के गांव सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव कासगंज स्थित डेयरी पर काम करता था, उधर कमलेश की गैर मौजूदगी में 28 साल का सिथलेश घर पर आता था। कमलेश की पत्नी सुनीति सिथलेश से 12 साल बड़ी थी। उससे प्रेम संबंध हो गए थे।यह सिलसिला चार साल से चल रहा था, मगर। सब कुछ जानते हुए भी कमलेश कुछ भी नहीं कर पा रहा था। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वह थी कि सिथलेश और कमलेश का साथ उठना बैठना और शराब पीना था। सिथलेश अच्छा खासा कमाता था और कमलेश को भी अपने साथ रखने के लिए कहता रहता था। कमलेश ने कुछ समय से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, जिससे वह प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी। 

15 फरवरी को आरोपी सिथलेश कासगंज की डेयरी पर गया था

एसपी सिटी ने बताया कि 14 फरवरी और 15 फरवरी को आरोपी सिथलेश कासगंज की डेयरी पर गया था। उसने हत्या करने के इरादे से कमलेश को बुलाया था। मगर वह नहीं आया। 16 फरवरी को जब कमलेश आया तो उसके साथ डेयरी का एक कर्मी था। इस वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो सका। 20 फरवरी को कमलेश छुट्टी लेकर घर आ रहा था। इस पर आरोपी और उसके साथियों ने घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बैठाया और रास्ते में हत्या कर डाली।प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि कमलेश की हत्या करने के बाद सभी आरोपी सतर्क हो गए थे। वे आपस में बात करने के लिए व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग करते थे। हत्या कर शव को जब खेत में फेंका गया, तब सभी के मोबाइल बंद थे।

कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई 

गांव सुल्तानपुर निवासी डेयरीकर्मी कमलेश यादव की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने कराई थी। इस वारदात को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। किशनी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पत्नी सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया है।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर-इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था। कमलेश कासगंज में दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। मृतक के भाई ने अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीती उर्फ संगीता ने कराई है।


संबंधित समाचार