Badshah Titteri Song Controversy: बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह हरियाणा महिला आयोग के समन पर शुक्रवार को पेश नहीं हुए। उनकी तरफ पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया।
इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने चेतावनी दी- बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखन की परमिशन मांगी थी।
1 मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी सॉन्ग को विवाद के बाद पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से भी हटवा दिया था। सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से ही महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था।
गाने को लेकर विवाद क्यों?
महिलाओं का अपमान: गाने में अश्लील शब्दों के प्रयोग करने पर कई सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया था। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे असभ्य और महिलाओं को 'ऑब्जेक्टिफाई' करने वाला बताया था।
बिना अनुमति फिल्मांकन: गाने में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल का सीन दिखाया गया। विभाग का आरोप है कि इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।
गलत संदेश: वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियां स्कूल बैग फेंकती नजर आई और बस के ऊपर छात्राओं को खड़ा कर गाने के लिरिक्स जोड़े गए हैं, जिसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने समाज में गलत संदेश जाने का आरोप लगाया।