होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Mob lynching: गौरव हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana Mob lynching: गौरव हत्याकांड का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिले के गांव मालड़ा बास में हुई मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) के मामले में और दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बीते 9 अक्टूबर का है। जब 10-15 युवकों ने बवाना गांव में रहने वाले गौरव की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसमें उसकी मृतयु (Death) हो गई थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपना खौफ फैलाने के लिए एक वीडियो भी बनाया था। जिसे उन्होंने वायरल कर दिया था। इस मामले पर 17 अक्टूबर को गांव मालडा बास में 10 गांवों की महापंचायत भी की गई थी। जिसमें पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया था और पुलिस से मांग की गई थी कि वह जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तर करें। 

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि उर्फ लंगड़ा को उसके साथी सतेंद्र उर्फ सत्ते समेत गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ कनीना(SHO Kanina) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मीडिया को दी है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जल्द ही बाकी सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी यानी लंगड़ा पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि लंगड़ा के साथ उसका एक और आरोपी साथी सतेंद्र उर्फ सत्ते को भी गिरफ्तार किया है, आरोपी सतेंद्र ने इस हत्याकांड में मुखबरी करते हुए मृतक गौरव की लोकेशन व उसकी सूचना आरोपियों को दी थी जिसके बाद उन्होंने गौरव की हत्या कर दी। 

वहीं, जांच अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को उसके रिस्तेदार के गांव रामबास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले की वीडियो की बड़ी गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही उसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

यह भी पढ़ें- रंजीत सिंह मर्डर केस: गुरमीत राम रहीम समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 31 लाख का जुर्माना


संबंधित समाचार