होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी MBBS की छात्राएं

Haryana: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी MBBS की छात्राएं

 

गोहाना गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की 25 छात्राएं शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान में पहुंची। इंटर्न छात्राएं संस्थान के आयुर्वेद अस्पताल में एक सप्ताह तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी।

आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डॉ. महेश दाधीच ने बताया कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद कॉलेज के बीच एमओयू हुआ था। इसके तहत आयुर्वेद कॉलेज की इंटर्नस छात्राएं मेडिकल प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कालेज की छात्राएं आयुर्वेद पद्धति जानने के लिए आयुर्वेद संस्थान आएंगी। मेडिकल कालेज की छात्राओं से रूबरू होते हुए प्रो महेश दाधीच ने आयुर्वेद के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति में न केवल रोग का इलाज किया जाता है बल्कि रोग के कारणों को जानकर भविष्य में भी ऐसा रोग न हो पद्धति के तहत इलाज किया जाता है।

उन्होंने बताया की आयुर्वेद में बहुत सारी बीमारियों की जड़ पेट को माना गया है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं। मोटापा भी मनुष्य का शत्रु है। अगर हम आयुर्वेद के अनुसार अपना व्यवहार और आहार अपना ले तो रोग मुक्त रह सकते है। इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. महेंद्र शर्मा ने आयुर्वेद के प्रमुख सिद्धांत व क्लीनिकल विषयों के बारे में बताया। फामेर्सी प्रभारी डॉ. पीयूष चौधरी ने आयुर्वेद में बनने वाली दवाओं के निर्माण के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार की बड़ी पहल: किसानों को बाजरा न बोने पर मिलेंगे 4000 रु, यहां करना होगा पंजीकरण


संबंधित समाचार