Haryana Budget Session Day 10: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। कार्यवाही के दौरान असम और सफीदों हादसे पर शोक जताया गया। सीएम नायब सैनी ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ा।
उधर, सत्र की शुरुआत में ही हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक मामन खान ने पूछा कि 2023 से 2026 तक कितनी दवाइयां खरीदी हैं और कहां-कहां से फंड आया इसकी जानकारी हमें देनी चाहिए। इसके जवाब में मंत्री आरती राव ने कहा कि लोकल परचेज कोटेशन आधार पर होती है। यदि दवा कम पड़ जाए या जरूरी हो तभी लोकल परचेज की मंजूरी होती है।
विधायक मामन ने कहा कि दवा खरीद में गड़बड़ी हुई है। जानबूझकर एक लाख से की दवा खरीद दिखाते हैं, ताकि कोटेशन की जरूरत न पड़े। विधायक ने कहा कि नूंह में डॉक्टर स्टेशन मेनटेन नहीं कर हे। झूठे शपथपत्र देकर हाउस रेंट ले रहे हैं। मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टर गुरुग्राम, फरीदाबाद में रह सकते हैं। क्वार्टर कंडम हैं। कोशिश करेंगे कि बायोमैट्रिक्स से सेलरी लिंक करें।
मामन खान बोले- डॉक्टर स्टेशन मेनटेन नहीं कर रहे
विधायक मामन ने कहा कि दवा खरीद में गड़बड़ी है। जानबूझकर एक लाख से की दवा खरीद दिखाते हैं, ताकि कोटेशन की जरूरत न पड़े। विधायक ने कहा कि नूंह में डॉक्टर स्टेशन मेनटेन नहीं कर हे। झूठे शपथपत्र देकर हाउस रेंट ले रहे हैं। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर गुरुग्राम, फरीदाबाद में रह सकते हैं। क्वार्टर कंडम हैं। कोशिश करेंगे कि बायोमैट्रिक्स से सेलरी लिंक करें।
मामन खान ने दवाई खरीद पर उठाए सवाल, मंत्री ने दिया जवाब
फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने अप्रैल 2023 से दिसंबर 2025 तक मंडीखेड़ा के अल-अफिया सामान्य अस्पताल में दवाइयों की खरीद पर कितनी राशि वर्ष-वार खर्च हुई है पर सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हम लोकल परचेज की कोटेशन से करते हैं, बाकी हम टेंडर के द्वारा दवाईयों की खरीद करते हैं। लोकल परचेज तभी होती है जब दवाईयों की कमी हो जाती है।