होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana:AAP ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट, सांसद सुशील गुप्ता को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Haryana:AAP ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट, सांसद सुशील गुप्ता को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

 

Haryana AAP:लोकसभा 2024 चुनाव में जीत हासिल करने के लिए लगाातर सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इस बीचॉ आदमी पार्टी ने हरियाणा कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया है। आप ने आज प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की जिसमें राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अशोक तंवर को कैम्पेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।इसके साथ ही हरियाणा के नेता चौधरी निर्मल सिंह को पार्टी ने नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

आप शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा प्रदेश के लिए हुई नई नियुक्तियों में एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और तीन वाइस प्रेसिडेंट भी नियुक्त किए हैं। अनुराग ढांढा को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, बलबीर सिंह सैनी, बांता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आप हरियाणा यूनिट में यह फेरबदल पहले होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इस लिस्ट को रोक ली थी। आम आदमी पार्टी की योजना AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा करने की थी, लेकिन दिल्ली में जारी सियासी घमासान और दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इस लिस्ट को जारी कर दी है।
 


संबंधित समाचार