होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरुग्राम में लापरवाही पर गिरी गाज, CM नायब सैनी ने दिए पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश

गुरुग्राम में लापरवाही पर गिरी गाज, CM नायब सैनी ने दिए पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश

 

Gurugram News: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काम में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान संबंधित मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा और लापरवाही सामने आने पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को पटवारी को निलंबित करने के साथ ही उसका मुख्यालय बदलने के आदेश भी दिए।

शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के सामने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें रखी जा रही हैं।

बैठक में कुल 15 शिकायतों को सुनवाई के लिए शामिल किया गया है। इनमें राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए जवाबदेही तय करने के निर्देश

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक-एक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट और कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
 


संबंधित समाचार