होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

टाइगर श्रॉफ हमले की जांच में नया मोड़, करनाल से महिला गिरफ्तार, 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर

टाइगर श्रॉफ हमले की जांच में नया मोड़, करनाल से महिला गिरफ्तार, 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर

 

Tiger Shroff Attack Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने करनाल से 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान करनाल की शिव कॉलोनी निवासी सुनेहा (22) पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। महिला का पति अभिषेक अनिल पंडित का छोटा भाई है।

मुंबई पुलिस ने पानीपत सीआइए की मदद से एक नवंबर को महिला को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस उसे अपने साथ मुंबई ले गई।

पानीपत क्राइम ब्रांच की मदद से की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम एक नवंबर को जांच के सिलसिले में करनाल पहुंची थी। टीम का नेतृत्व एपीआई दिनेश कर रहे थे। पुलिस टीम ने पानीपत सीआइए वन की मदद से शिव कॉलोनी में दबिश दी और महिला को हिरासत में लिया। सुबह करीब 11 बजे महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में उससे पूछताछ शुरू की गई।

जांच में गिरफ्तारी जरूरी पाए जाने पर दोपहर करीब 3:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में एक नवंबर को शाम 4:50 बजे थाना रामनगर करनाल में आमद-रवानगी की रपट भी दर्ज की गई।

इसमें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के करनाल पहुंचने और कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।बताया जा रहा है कि मुंबई के जुहू थाने में दर्ज मुकदमे और डीसीबी सीआइडी क्राइम की जांच के सिलसिले में महिला की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया और पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। इसके बाद टीम उसे लेकर मुंबई रवाना हो गई।

पानीपत में भी दर्ज है परिवार से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार महिला सुनेहा का पति अभिषेक पानीपत के बापौली थाना क्षेत्र में दर्ज एक हमले के मामले में भी आरोपित है। अभिषेक अनिल पंडित का छोटा भाई बताया जा रहा है। हालांकि, मुंबई में दर्ज मामले में महिला की भूमिका को लेकर जांच जारी है।


संबंधित समाचार