होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gujarat: अखिल भारतीय राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह, हिन्दी भाषा पर दिया जोर  

Gujarat: अखिल भारतीय राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह, हिन्दी भाषा पर दिया जोर  

 

हिन्दी (Hindi) दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर को पूरे भारत में खुशी का माहौल है। हिन्दी भाषा पर लोगों को गर्व है क्योंकि हिन्दी भाषा भारतवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। इसी मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुजरात (Gujarat) के सूरत शहर पहुंचे। वहां उन्होंने दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन (Language convention) में हिस्सा लेकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendrabhai Patel) भी उनके साथ शामिल हुए।

आपको बता दें कि सूरत में होने वाला यह सम्मेलन 14-15 सितम्बर को हिन्दी दिवस के मौके पर आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों के प्रति हिंदी के महत्व को बढ़ाना है।

वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा कि "मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद है। हमें अपनी राजभाषा को मजबूत करने की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- Election Commission की फर्जी राजनीतिक दलों पर बड़ी कार्रवाई, लिस्ट से किए गए निष्कासित


संबंधित समाचार