होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Suvendu Adhikari के PA की ह/त्या से लोगों में गुस्सा, परिजनों ने रखी ये डिमांड

Suvendu Adhikari के PA की ह/त्या से लोगों में गुस्सा, परिजनों ने रखी ये डिमांड

 

Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है. घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. चंद्रनाथ रथ के दोस्त कासिम अली ने बताया कि बुधवार (6 मई) शाम उनकी चंद्रनाथ से आखिरी बार बात हुई थी. चंद्रनाथ ने उन्हें फोन कर मिलने और बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए बुलाया था. लेकिन कुछ घंटों बाद ही गोलीबारी की खबर आ गई. कासिम अली ने कहा कि जिस खुशी की तैयारी हो रही थी, वह अचानक मातम में बदल गई.

देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे. तभी कुछ हमलावर उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे. बताया जा रहा है कि एक कार और कई बाइक लगातार उनके पीछे थीं. कुछ दूरी पर हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और बेहद करीब से कई गोलियां चला दीं. चंद्रनाथ रथ को पांच गोलियां लगीं. गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई.

दोस्तों ने लगाया साजिश का आरोप

कासिम अली का दावा है कि यह सामान्य हत्या नहीं बल्कि पूरी योजना के तहत किया गया हमला था. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को चंद्रनाथ रथ की हर गतिविधि की जानकारी थी. उनका कहना है कि असली निशाना शुभेंदु अधिकारी थे और चंद्रनाथ रथ उनके बेहद करीबी होने की वजह से टारगेट बने. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए. हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की बात कही है.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

हत्या के बाद मध्यमग्राम और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस को डर है कि घटना के बाद राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है. इस घटना ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर बहस एक बार फिर तेज कर दी है.


संबंधित समाचार