होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Assembly Elections Results: भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बननीं शुरू- सामने आई VIDEO

Assembly Elections Results: भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बननीं शुरू- सामने आई VIDEO

 

Assembly Elections Results: पश्चिम बंगाल और असम सहित पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी में उत्साह दिख रहा है. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मतगणना के खास मौके पर पूरियां और मिठाईंयां बननी शुरू हो गई है.

बता दें, पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है. भाजपा मुख्यालय से सामने आई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग कैसे पूरी सफाई के साथ पूरीयां छान रहे हैं. सभी के चेहरों पर मास्क है और हेड कवर हैं. पूरा माहौल जमा हुआ है. पूरीयों और मिठाईयों के साथ-साथ भाजपा मुख्यालय में जलेबियां भी बनाईं जा रही हैं. 

एग्जिट पोल में भाजपा सरकार का अनुमान

एग्जिट्स पोल्स के अनुसार, भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है. भाजपा तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती हुई नजर आ रही है. एग्जिट्स पोल्स के अनुमानों की खुशी है कि पार्टी मुख्यालय में मतगणना से पहले ही पूरीयां, मिठाईयां और जलेबियां बनने लगी हैं. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का दावा है कि वे बंगाल और असम में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले हैं. 

 


संबंधित समाचार