होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मेरठ में वंदे भारत ट्रेन के स्वागत की भव्य तैयारियां, देहरादून टू दिल्ली का सफर हुआ आसान

मेरठ में वंदे भारत ट्रेन के स्वागत की भव्य तैयारियां, देहरादून टू दिल्ली का सफर हुआ आसान

 

Vande Bharat Express:बीते दिन 25 मई को पीएम मोदी ने वर्चुअली देहरादून टू दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में खास बात ये है कि वंदे भारत यूपी के भी 3 शहरों से गुजरेगी। बता दें कि गुरुवार से देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। यह मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में स्टॉपेज लेगी। 

ऐसे में बताया जा रहा है कि गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव देहरादून से ट्रेन से आनंद विहार टर्मिनल तक सफर करेंगे। इस दौरान ट्रेन हरिद्वार, रुढ़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से होते हुए मेरठ जाएगी। जहां मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के स्वागत की भव्य तैयारियां हैं।

दिल्ली, देहरादून का सफर आसान 
वहीं इस दौरान PM मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने की शुभकामनाएं दी। PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि इस ट्रेन के चलने से दिल्ली, देहरादून का सफर आसान और बहुत कम समय का हो जाएगा। इस ट्रेन की सुविधाएं सफर को आरामदायक बनाने वाली हैं। PM ने इस दौरान अपनी विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज भारत की तरफ देख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, "विश्व के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जैसे इतने सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है. इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ये ‘वंदे भारत ट्रेन' भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा।

बता दें कि देहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस 3 राज्यों के 5 स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी। अगर बात आनंद विहार टर्मिनल से मेरठ की दूरी की करें तो वंदेभारत चलने से ये दूरी महज 57 मिनट में तय कर लेगी।

मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की में 2-2 मिनट के स्टॉपेज 
रेलवे की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की में 2-2 मिनट, सहारनपुर 5 मिनट और हरिद्वार 4 मिनट का ठहराव होगा। गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वंदे भारत दिल्ली और देहरादून के दूरी साढ़े 4 घंटे में पूरी कर लेगी। फिलहाल, अभी 5 ट्रेनें देहरादून और दिल्ली के बीच चलती हैं। यह साढ़े 5 से 9 घंटे तक का समय लेती हैं।

देहरादून जाते वक्त दूसरे नंबर का कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। दिल्ली लौटते वक्त आखिरी से पहला वाला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। हर डिब्बे में 10 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। लेडीज सीट पर केवल लेडीज ही बैठेंगी। ट्रेन में एक कोच रेलवे स्टॉफ व सुपरवाइजर के लिए आरक्षित होगा।

ट्रेन में बिजनेस और इकोनॉमिकल 2 तरह की सीटें हैं। बिजनेस चेयर्स रिवॉल्विंग होंगी जबकि इकनोमिक सीटें सिंपल होंगी। मेट्रो की तरह सेंसर डोर होंगे। जो खुद खुलेंगे, बंद होंगे। स्टेशन आने से पहले अलार्म दिया जाएगा। टिकट के अनुसार पेंट्री फैसिलिटी अवेलवल रहेगी।

मेरठ से मुजफ्फरनगर    485    905
मेरठ से सहारनपुर    525    995
मेरठ से रुड़की    800    1385
मेरठ से हरिद्वार    870    1495
मेरठ से देहरादून    970    1690
मेरठ से आनंद विहार    430    815
मेरठ आने-जाने में यह होगा किराया

देहरादून से चलने वाली और आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन के किराए में अंतर होगा। आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन में एग्जीक्यूटिव कोच में मेरठ तक आने के लिए 800 रुपए देने होंगे। पेंट्री सुविधा लेने पर किराया 815 रुपए होगा। सीसी यानि चेयर कार में यह किराया बिना पेंट्री सुविधा के 415 रुपए होगा। वंदेभारत का यह किसी भी स्टेशन पर जाने का सबसे कम किराया होगा। खानपान की सुविधाएं लेने पर 430 रुपए देने होंगे। आनंद विहार से चेयरकार में मेरठ आने पर 415 रुपए और एग्जीक्यूटिव में आने पर 800 रुपए भुगतान करने होंगे।

वंदे भारत में 8 कोच होंगे। एक एग्जीक्यूटिव कोच, एक मोटर टेलर कोच, दो इंजन वाले कोच, चार चेयरकार कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव कोच में 56 सीटें होंगी। आगे, पीछे दो कोच इंजन वाले होंगे। इसमें क्रू केबिन के साथ चेयर कार की सीटें होंगी।

देहरादून    सुबह 7.00 बजे

हरिद्वार    8.04 बजे
रुड़की    8.49 बजे
सहारनपुर    9.27 बजे
मुजफ्फरनगर    10.07 बजे
मेरठ    10.37 बजे

आनंद विहार रेलवे स्टेशन    सुबह 11.45 बजे

आनंद विहार    शाम 5.20 बजे
मेरठ    6.38 बजे
मुजफ्फरनगर    7.08 बजे
सहारनपुर    7.55 बजे
रुड़की    8.31 बजे
हरिद्वार    9.15 बजे
देहरादून    रात 10.35 बजे

 


संबंधित समाचार