Govinda Sunita Ahuja: एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें चल रही हैं। अब खबरें हैं कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। गोविंदा और सुनीता इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। गोविंदा और सुनीता के बीच में काफी समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। बीच में खबरें भी आई थीं कि सुनीता ने तलाक का केस फाइल किया था। हालांकि, हाल ही में सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया है।
सुनीता ने लिया तलाक का केस वापस
सुनीता ने तलाक का केस वापस लेने के पीछे की वजह भी बताई। सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बातचीत में कहा था कि गोविंदा दूसरी शादी का प्लान कर रहा था। इसीलिए उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया। इसके अलावा सुनीता ने राखी से कहा था कि तुम लोग सबकुछ जानते हो। तो मेरा सपोर्ट करो।
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा था शुगर डैडी
मालूम हो कि गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा है। रानी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। गोविंदा खुद रानी को लॉन्च कर रहे हैं। वो फिल्म 'रूपा' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से गोविंदा लगभग 7 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। गोविंदा और रानी इस फिल्म में साथ दिखेंगे। गोविंदा ने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानी को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से उन दोनों को साथ में देखा जा रहा है।
वहीं, सुनीता ने गोविंदा और रानी को साथ में देखे जाने के बाद कमेंट किया था और गोविंदा को 'शुगर डैडी' कहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, थोड़ी शर्म करनी चाहिए। फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहले फिल्म भी बननी जरूरी है। अभी फिल्म बनी नहीं है और गोविंदा उस लड़की के साथ घूम रहा है।
गोविंदा ने दिया था जवाब
इसके बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो बनाकर सुनीता को जवाब दिया था। गोविंदा ने कहा था कि सुनीता उनका नाम बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जब सुनीता को जरूरत थी तो मैं उनके दोनों शोज में गया। सारे बड़े एक्टर अपने से छोटी उम्र की लड़की संग काम करते हैं, लेकिन मैं काम कर रहा हूं तो सुनीता नाम बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। गोविंदा ने सुनीता को हद में रहने के लिए भी कहा।
आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने किया रिएक्ट
मामा-मामी के झगड़े पर आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने भी रिएक्ट किया। आरती सिंह ने कहा कि वो इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगी, क्योंकि वो बड़ों के बीच में नहीं बोलती हैं।
वहीं, कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'घर की बातें घर में होनी चाहिए। बाकी लोग इतनी बातें कर रहे हैं, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। वो मेरे मामा हैं। मैं उनको लेकर कुछ नहीं बोलूंगा। मैं मामी से भी प्यार करता हूं और मामा से भी। भगवान करे सब जल्द से ठीक हो जाए।'
गोविंदा और सुनीता की शादी
बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने लव मैरिज की थी। उनकी शादी 11 मार्च 1987 में हुई थी। गोविंदा और सुनीता ने शादी को एक से दो साल तक शुरू में छुपाकर रखा था। लेकिन फिर उन्होंने अनाउंस कर दिया था।
गोविंदा और सुनीता 2 बच्चों के पेरेंट हैं। उनके एक बेटी टीना और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं। गोविंदा और सुनीता ने टीना का पहला बर्थडे बहुत जोरों-शोरों से सेलिब्रेट किया था। लेकिन अब गोविंदा और सुनीता के बीच के रिश्ते ठीक नहीं हैं।
सुनीता आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन भी आएंगे नजर
वर्क फ्रंट पर गोविंदा सालों बाद कमबैक कर रहे हैं। वहीं, सुनीता भी अब ग्लैमर वर्ल्ड में अपना नाम कमा रही हैं। वो शो 'लॉकअप 2' में भी नजर आई थीं। सुनीता अब एकता कपूर की फिल्म से डेब्यू भी करने वाली हैं। इस फिल्म में गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन भी होंगे। ये उनकी डेब्यू फिल्म होगी। सुनीता इस फिल्म के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं।