Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दो अलग-अलग रूप दिखाए हैं। वीडियो में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एक प्यार भरा पल बिताती नजर आती हैं, तो दूसरी ओर दोस्तों के साथ मस्ती और डांस करती दिखाई देती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का 'ममा' वाला अंदाज
वीडियो की शुरुआत एक इमोशनल मोमेंट से होती है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी को देवी दुर्गा को समर्पित 'सर्व मंगल मांगल्ये' मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। मालती भी मां की गोद में बैठकर उनके साथ मंत्र दोहराने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी का यह प्यारा पल फैंस का दिल जीत रहा है और दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक दिखाता है। यह प्रियंका का 'ममा' वाला रूप है।
दोस्तों के साथ डांस करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
वहीं, वीडियो के दूसरे पार्ट में प्रियंका का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिलता है। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ डांस करती और खुलकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस पार्ट को उन्होंने अपने 'मामासिटा' वाले रूप का नाम दिया है। एक ही वीडियो में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के दो अलग-अलग पहलुओं की झलक दिखाई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "Sound On."
प्रियंका चोपड़ा 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में प्रियंका 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक भी रिवील किया था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और 'वाराणसी' अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।