होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मां शोभा ने बचाया CM विजय का टूटता घर, तलाक से क्यों पीछे हटीं संगीता?

मां शोभा ने बचाया CM विजय का टूटता घर, तलाक से क्यों पीछे हटीं संगीता?

 

CM Vijay Latest News: करीब 6 महीने बाद तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता थलापति विजय की अपनी पत्नी के साथ चल रही कानूनी लड़ाई खत्म हो चुकी है। फरवरी 2026 में उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने विजय से तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, अब उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है। दोनों का तलाक नहीं होगा। लेकिन, आपको बता दें कि यूं ही संगीता अपने फैसले से नहीं पलटी हैं, बल्कि उनके रिश्ते को बचाने में घर के सबसे खास शख्स की बड़ी भूमिका रही है।

संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका

इस मामले की सुनवाई चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट में तीन बार हो चुकी थी और 7 अगस्त को इस केस में फिर से सुनवाई हुई। इस दौरान केस ने अचानक से मोड़ ले लिया। क्योंकि संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक का केस बंद करने की अपील कर दी। अदालत ने इसे स्वीकार किया और केस को आगे नहीं बढ़ाया।

विजय की मां ने संभाला मोर्चा

संगीता द्वारा अपने फैसले से पलटने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने ये फैसला विजय की मां के चलते लिया है। बताया जा रहा है कि अपने बेटे का घर टूटता और बिखरता देखकर विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने बहू संगीता से बंद कमरे में बातचीत की थी और उन्हें काफी समझाया। सास के मनाने के बाद संगीता मान गईं और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म ना करने का फैसला लिया। हालांकि, अभी संगीता की तरफ से तलाक का केस बंद करने के फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संगीता ने विजय पर लगाए थे गंभीर आरोप

संगीता ने विजय पर कई तरह के आरोप लगाए थे। सबसे बड़ा आरोप ये था कि साल 2021 से विजय का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। विजय ने अपनी पत्नी को भरोसा दिलाया था कि वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म कर देंगे, लेकिन संगीता के मुताबिक, उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद बात और आगे बढ़ गई। संगीता ने विजय पर मानसिक क्रूरता और साथ ना देने जैसे आरोप भी लगाए थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2026 में चेंगलपट्टू कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की याचिका दायर की थी।

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं विजय-संगीता

विजय और संगीता ने अफेयर के बाद साल 1999 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। अब कपल की एक बेटी दिव्या और एक बेटा जेसन है।


संबंधित समाचार