होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सेब बागवानों के लिए अच्छी खबर! अब प्रति किलो के हिसाब से होगी बिक्री

सेब बागवानों के लिए अच्छी खबर! अब प्रति किलो के हिसाब से होगी बिक्री

 

Universal Carton for Apple:सेब राज्य कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सेब का सीजन शुरु होने वाला है। जून महीने से बागवान अपने बगीचों में से सेब तोड़कर बाजार में बेचना शुरू कर देंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने भी बागवानों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस सीजन में सेब प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा।

बता दें कि जून से सेब की शुरु हुई बिक्री का सीजन सितंबर महीने के आखिर तक चलेगा। ऐसे में सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार बागवानों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बागवानों को सेब का बेहतर दाम मिले इसके लिए सरकार ने तैयारियां कर ली हैं। बागवानी मंत्री ने बताया कि इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इसमें हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर के साथ राजस्व विभाग को भी जोड़ा गया है।

'प्रति किलो के हिसाब से बिकेगा सेब'
सोलन पहुंचे बागवानी मंत्री ने कहा कि इस सीजन में सेब प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। सरकार ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है। इस अधिसूचना के तहत सेब यूनिवर्सल कार्टन में ही बिकेगा। ऐसे में बागवान बिचौलियों के शोषण से खुद को बचा सकेंगे। बागवानी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सेब सीजन से पहले ही तैयार की जा रही सेब मंडियों का काम भी पूरी हो जाएगा। सेब सीजन से पहले परवाणू, सोलन और शिलारू सेब मंडी बनकर तैयार हो जाएंगी।

 


संबंधित समाचार