होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गाज़ियाबाद में अवैध पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 17.88 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर

गाज़ियाबाद में अवैध पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, 17.88 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर

 

Ghaziabad CGST Raid:Ghaziabad में CGST की एंटी-इवेज़न शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन स्थित एक अवैध पान मसाला और तंबाकू निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री एक रिहायशी मकान से गैरकानूनी तरीके से संचालित की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने “CITI” पान मसाला और “AJ-07” तंबाकू उत्पादों की पैकिंग में इस्तेमाल हो रही दो पाउच पैकिंग मशीन और एक सीलिंग मशीन को चालू हालत में बरामद किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए।

17.88 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर

CGST गाज़ियाबाद की शुरुआती जांच में करीब 17.88 करोड़ रुपये की ड्यूटी और सेस चोरी का खुलासा हुआ है, जबकि GST चोरी की जांच अभी जारी है। अधिकारियों ने करीब 20 लाख रुपये कीमत के तंबाकू उत्पाद भी बरामद किए हैं।

मामले में संचित सेठ और मोहसिन खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में तेजी से जांच 

एडिशनल कमिश्नर साहिल सेठ ने कहा कि पान मसाला और तंबाकू सेक्टर में टैक्स चोरी और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर खुशबू ओबेरॉय ने बताया कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

संवाददाता शिवेंद्र की रिपोर्ट 


संबंधित समाचार