होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कपड़ों को हरदम नया रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कपड़ों को हरदम नया रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

 

Protect your Clothes: लोग कपड़ों के जरिए ही अपने स्टाइल को मेंटेन रखते है। वे हर दिन बदल- बदल कर कपड़े पहनते है जिससे वह रोजाना अलग लुक में नजर आ सकें। लेकिन इन सब के बीच एक जिम्मेदारी बढ़ जाती है और वह है जिन कपड़ों का वह रोजाना प्रयोग करते है उन्हें अच्छे से रखें। क्योंकि रोजाना पहनने वाले कपड़ों को डैली कोई नहीं खरीदता है।

ऐसे में उनके पास एकमात्र यहीं उपाय बचता है कि वह उन कपड़ों को अच्छे से रखें क्योंकि थोड़ी सी भी चूक कपड़ों में कीड़े लगने से लेकर बदबू जैसी समस्या का शिकार बना सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे। तो इंतजार किस बात का, आइए जानते हैं कपड़ों का सही तरीके से रखने का तरीका। 

अपनाएं कपड़ों की देखभाल के ये टिप्स

-कपड़े को धोने के लिए हमेशा माइल्ड डिटरजेंट का ही प्रयोग करें। इससे कपड़े अधिक समय तक चमकदार बने रहते है।
-रंगीन कपड़ों को 1-2 घंटे से ज्यादा डिटरजेंट में न भिगोएं। कॉटन के कुछ कपड़े रंग छोड़ते हैं। ऐसे कपड़ों को दूसरे किसी कपड़े के साथ न धोएं।
-सिल्क, बनारसी और एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले फैब्रिक को घर में नहीं धोना चाहिए। इनके लिए ड्रायक्लीनिंग करना ही बैस्ट ऑप्शन है।
-ऊनी कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में ना धोएं, और ना ही उन्हें वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाएं। वॉशिंग मशीन में ऊनी कपड़े ढ़ीले पड़ जाते हैं।
-महंगे कपड़ों को घर में घोने की बजाय ड्राय क्लीन ही कराएं।
-लंबे समय से एक जगह पर कपड़ों को रखने से भी कपड़े खराब हो जाते है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों को कपड़ों में रखें। नीम के पत्ते कपड़ों को बेदाग और सुरक्षित बनाए रखते हैं।
-कपड़ों में बदबू को खत्म करने के लिए नेप्थलीन बॉल का प्रयोग किया जा सकता है।


संबंधित समाचार