होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

देश में कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

 

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं बीते कल की तुलना में देश में कोरोना वायरस के थोड़े अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही कम हो गई हो लेकिन देश में कोविड-19 की तीसरी लहर खतरा बना हुआ है। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स के द्वारा लोगों को तीसरी लहर की चेतावनी भी दी जा रही है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी की गई ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गई है। वहीं देश में एक दिन में 624 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 4,11,408 हो गई है। जबकि, एक दिन में 41,000 नए मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3,01,04,720 हो गयी है। अभी देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,29,946 है।

रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत हुआ

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28 प्रतिशत हो गया है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.10 प्रतिशत है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37,14,441 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,76,97,935 हो गया है।

यह भी पढ़ें- कोरोना को हल्के में लेने वालों को सरकार की चेतावनी, कहा- 'तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें'


संबंधित समाचार