होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, हर तरफ बर्बादी का मंजर, लोगों की आंखों में उमड़ा दर्द

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार, हर तरफ बर्बादी का मंजर, लोगों की आंखों में उमड़ा दर्द

 

Punjab Floods:  पंजाब के अमृतसर के अजनाला के सीमांत ब्लॉक रमदास का गांव साहूवाल बाढ़ से बेहाल है। पूरा गांव पानी में डूबा है। हालात दयनीय बने हुए हैं। इससे वहां काफी नुकसान हुआ है। लोग कई दिनों से पानी के बीच ही रहने को मजबूर हैं। इससे गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रावी दरिया में आई बाढ़ का चार-चार फीट तक पानी भरा है। लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।

राहत और बचाव कार्य जारी

राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन ग्रामीणों की असली लड़ाई अब आजीविका बहाली, स्वास्थ्य और पुनर्निर्माण की है। जब तक सरकार और प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाते तब तक साहूवाल के लोगों को इन्हीं मुश्किलों से दो चार होना पड़ेगा। गांव के लोगों जसपाल सिंह, हरदीप सिंह, मंगा सिंह और हरजिंदर ने बताया कि पानी का स्तर कुछ कम हुआ है लेकिन बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गांव में लोगों को बुखार की शिकायत बढ़ रही है। प्रशासन की टीमों ने मेडिकल किटें बांटी हैं लेकिन जांच की पूरी सुविधा न होने से लोग अब भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

लोगों को मवेशियों की भी चिंता 

पशुओं पर आफत साहूवाल के लोगों को मवेशियों की भी चिंता सता रही है। चारे की भारी कमी से पशु भूखे हैं। लगातार पानी में रहने से उनके पैरों में संक्रमण फैल रहा है। अब तक चार ग्रामीणों को सर्पदंश का सामना करना पड़ा लेकिन मौके पर मेडिकल सहायता उपलब्ध होने से उनकी जान बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह पानी रहा तो पशुधन का भारी नुकसान होना तय है। गांव वालों का आरोप है कि सही मायनों में जो लोग राहत सामग्री के सबसे अधिक हकदार हैं वे वंचित रह गए हैं। कई जरूरतमंद परिवारों तक राशन और अन्य सामग्री नहीं पहुंच पाई। आसपास के गांवों के कुछ लोग और ऐसे परिवार जिन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता नहीं थी, वे सामान लेकर चले गए। इससे असंतोष का माहौल बना हुआ है।


संबंधित समाचार