होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नींबू चीनी के मिश्रण के बाद भी मेहंदी का रंग नहीं होता काला तो जान लें इसकी बड़ी वजह

नींबू चीनी के मिश्रण के बाद भी मेहंदी का रंग नहीं होता काला तो जान लें इसकी बड़ी वजह

 

Mehandi Tips: घर में कोई भी फंक्शन हो महिलाएं हाथों में मेहंदी जरुर लगाती हैं। मेहंदी जितनी काली होगी उसका डिजाइन उतना निखरकर आएगा। हाथों में मेहंदी लगाने के लिए लोग एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं ताकि उनकी मेहंदी का रंग काला हो जाए। मेहंदी के रंग को काला करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाएं जाते हैं।

लेकिन फिर भी कई महिलाओं की मेहंदी का रंग काला नहीं होता और वह इस बात को लेकर परेशान हो जाती हैं की इतने नुस्खे अपनाने के बाद भी मेहंदी फीकी रह गई। दरअसल आपसे अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं  जिनकी वजह से आपकी मेहंदी का रंग काला नहीं हो पाता। ऐसे में आज इस लेख में आपको बताते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है..
 
कभी ना करें ये गलतियां---

साबुन से धो लेना
मेहंदी सूखने के बाद हाथों को कभी भी साबुन या साबुन के पानी से बिलकुल न धोएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है और डिजाइन भी खराब हो सकती है।

वैक्सिंग या शेविंग से बचें
मेहंदी लगाने के बाद हाथों में शेव या वैक्सिंग ना करें। ऐसा करने से आपके हाथों में लगी मेहंदी का रंग फीका पड़ जाएगा या मेहंदी छुट जाएगी। अगर आपको ये सब करना हो मेहंदी लगाने से पहले करें। दरअसल, ऐसा करने से आपकी त्वचा की ऊपरी परत उतर जाती है जिससे मेहंदी का रंग फीका हो जाता है।

पानी से रहें दूर
मेहंदी लगाने के बाद आप अपने हाथों को कम से कम 6 घंटे तक पानी से दूर रखें। संभव हो तो मेहंदी लगाने के 12 घंटे के बाद ही नहाएं। 

नींबू चीनी का अधिक प्रयोग
कई लोग मेहंदी के रंग को काला करने के लिए नींबू चीनी का प्रयोग करते हैं लेकिन कभी कभी इसका प्रयोग जरुरत से ज्यादा हो जाता है। जिससे मेहंदी का रंग काला नहीं बल्कि भूरा हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कम मात्रा में इसका इस्तेंमाल करें।

ड्रायर का इस्तेमाल
अगर आप अपने हाथों की मेहंदी को जल्दी सुखाने के लिए ड्रायर का उपयोग कर रहे हैं तो इससे भी मेहंदी का रंग गहरा नहीं होगा। ऐसा करने से आपकी मेहंदी पिघल जाएगी जिससे  मेहंदी का डिजाइन खराब हो जाएगा है।


संबंधित समाचार