होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, मतदान के लिए चुनाव आयोग ने की है ये तैयारियां

आज बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, मतदान के लिए चुनाव आयोग ने की है ये तैयारियां

 

दिल्ली में अबकी बार किसकी सरकार होगी ? इसके लिए लिए अभी आपको कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा। दिल्ली जीतने के लिए सभी पार्टीयों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। दिल्ली की जनता इस बार किस पर मेहरबान होती है ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन आज से में चुनाव प्रचार का शोर अब थमने जा रहा है।   

विधानसभा चुनाव प्रचार पर आज शाम 5 बजे विराम लग जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदान से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई सरकार चुनने के लिए दिल्ली के मतदाता तैयार हैं। 8 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 2689 स्थानों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। चुनाव कराने के लिए निर्वाचन कार्यालय लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मतदान केंद्रों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए 70 मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां पर मेडिकल किट, क्रेच, रैंप, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक बूथ को सुसज्जित कर उन्हें हर लिहाज से आकर्षक बनाया जाएगा। यहां महिला स्टाफ की तैनाती होगी। इसे पिंक बूथ भी कहा जाएगा। 

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन जुटाए गए हैं। एक लाख से अधिक मतदान अधिकारी और कर्मचारी पूरी चुनावी प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। सुरक्षा के लिए अर्द्घसैनिक बल की 190 कंपनियां, 3800 दिल्ली पुलिस और 19000 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। दिल्ली में करीब 3 हजार से ज्यादा संवेदनशील बूथ हैं, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार