होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

1 बासी रोटी खाने पर सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, जानिए कब और क्यों खाएं

1 बासी रोटी खाने पर सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे, जानिए कब और क्यों खाएं

 

बासी खाना खाना किसे पसंद हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। आज हम बात कर रहे है। बासी रोटियों की, कई लोगों को मजबूरी में बासी रोटी खाते है या उसे जानवर को दे देते है। लेकिन लोगों को यह नहीं पता की बासी रोटी खाने के सेहत को बहुत से फायदे होते हैं। यह बहुत सी बीमारियों में औषधी का काम करती है। यह सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगेगा कि बासी रोटी खाने से बीमारियों में फायदा होता हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में  बताने जा रहे हैं। जरुर पढ़े...

इन बीमारियों में होता है फायदा  

शुगर लेवल करें कंट्रोल 

डायबिटीज रोगियों का शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर आप इस शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए बासी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह के समय बासी रोटी को दूघ में भिगोकर खा सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी बासी रोटी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। बासी रोटी के सेवन से ब्लड वेसेल्स रिलेक्स रहती है, जिससे बीपी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए आप सुबह में बासी रोटी को सब्जी की जगह दूध का साथ खा सकते हैं।

पेट की समस्याएं 

बासी रोटी फाइबर से भरपूर होती है।बासी रोटीके सेवन से डाइजेशन भी बेहतर रहता है। इसके साथ ही पेट की कई समस्याओं से भी छूटकारा दिलाता है।अगर आप  1 बासी रोटी भी ठंडा दूध के साथ खाते हैं तो,सीने में जलन, कब्ज और पित्त से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

वजन घटाने के लिए बासी रोटी

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो बासी रोटी का सेवन कर सकते है।दरअसल, बासी रोटियां प्रोटीन और फाइबर दोनों से भरपूर होती है। अगर आप सुबह बासी रोटी खाते है तो आपको दिन भर क्रेविंग नहीं होगी जिससे आप बेकार के खाने से बचेंगे। इस तरह ये वजन घटाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। 

   बासी रोटी पूरी तरह से हेल्दी नाश्ता है। यह रेडी टु ईट ओट्स से कहीं ज्यादा हेल्दी होता है। बासी रोटी में गेहूं की सारी खूबियां मौजूद होती हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर, सोडियम कंटेंट कम और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स होता है। इन्हीं गुणों के चलते बासी रोटी को हेल्थ, डाइजेशन, शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।

 

 


संबंधित समाचार