होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पत्तों पर खाना खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां, जानिए इसके फायदे

पत्तों पर खाना खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां, जानिए इसके फायदे

 

Foods On Leaves: क्या आपने कभी पत्तलों पर खाना खाया है? हो सकता है आप में से कई लोगों ने खाया हो, आज यह  सवाल आज हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि समय के साथ पत्तलों में भी बदलाव हो गया है। हम प्लास्टिक पत्तलों की बात नहीं कर रहे बल्कि हम पेड़ों के पत्तों से बने पत्तलों की बात कर रहे हैं। 

पेड़ों  के पत्तों  से बनी प्लेट जिन्हें पत्तल कहा जाता है। इन प्लेटों पर खाना खाने की भारतीय परंपरा सदियों पुरानी है। पुराने समय में लोग इन्हीं पलेटों पर खाना खाया करते थे। आज भी दक्षिण भारत के कई राज्यों में  इन पत्तलों पर खाना खाया जाता है। इन प्लेटों पर खाना खाने से सेहत को बहुत लाभ पहुंचता है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको पेड़ों के पत्तों से बनी प्लेटों में खाना खाने के स्वस्थ्य लाभ बताने जा रहे हैं।

सागौन के पत्ते

सौगान के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं। इन पत्तों में कसैले गुण पाए जाते हैं और कसैले गुणों में विटामिन सी होता है, जो स्किन की ग्लोइंग त्वचा के लिए फायदेमंद है। अगर आप सौगान के पत्ते से बने प्लेट पर खाना खाते है तो आपको इन गुणों का लाभ पहुंचता है।

कमल के पत्ते


कमल के पत्तों से बने पत्तल पर खाना खाना सेहत के लिहाज से लाभकारी माना जाता है। ऐसा वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हुआ है कि कमल के पत्ते से हार्ट बीट कंट्रोल में रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बैलेंस रहता है। आम चाहे तो पत्तों की पत्तल बनाने के लिए कमल के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

कटहल के पत्ते


कटहल के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन पत्तों से बने पत्तलों पर खाना खाने का एक फायदा यह है कि इसमें मौजूद एंटी कैंसर तत्व बॉडी में चले जाते हैं। ये एंटी कैंसर तत्व बॉडी में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में सहायक माने जाते हैं। कटहल के पत्ते हार्ट डिजीज से भी बचाते हैं। 

कटहल, सौगान और कमल के पत्तों पर खाना खाने के अलावा साल या बरगद के पेड़ों के पत्तों से बनी पत्तलों पर भी खाना खाया जाता है। इन पत्तलों को लकड़ी के छोटे-छोटे डंडों से सिला जाता है। ये प्लेटें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय हैं।

आयुर्वेद में भी ऐसा माना जाता है कि पत्तल पर खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है और सेहत भी बहतर बनी रहती है। साथ ही, इसके और भी कई हेल्थ बेनेफिट्स देखने को मिलते हैं।

 


संबंधित समाचार