होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लड़कों की इन बुरी आदतों की वजह से अक्सर टूट जाते है रिश्ते, जानिए वजह

लड़कों की इन बुरी आदतों की वजह से अक्सर टूट जाते है रिश्ते, जानिए वजह

 

वैसे तो हर इंसान में कोई न कोई कमी या बुरी आदत जरूर होती है। ऐसे में कई बार वह खुद तो कई बार उनके परिवार या उनके करीबी उनकी आदतों को सुधारने का प्रयास करते है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उनकी आदतें नहीं बदल पाती। आपको बता दें कि लड़कों में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो कभी नहीं बदलती हैं। कई बार लड़कों की इन खराब आदतों के कारण उनके रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है लड़को की कुछ ऐसी आदतें जो कभी नहीं बदलती। तो आइए जानते है... 

केयर न करना 

आज के समय में बहुत कम लड़के ऐसे होते हैं जिन्हें अपने पार्टनर की केयर करना अच्छा लगता है। वरना तो ज्यादातर लड़के अपने पार्टनर की केयर करने से बचते हैं। वहीं, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर केयरिंग हो। ऐसे में केयर न करने वाले लड़के कई चीजों को अनदेखा कर देते हैं। यही नहीं वह अपने पार्टनर की केयर नहीं करते जिसके चलते उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती है। 

बात बात पर झूठ बोलना

वही, कई लड़को की हर बात पर झूठ बोलने की आदत होती है। जो कितनी भी कोशिश के बावजूद भी नहीं बदलती है। लड़को की यह आदत धोखेबाजी की निशानी है। ऐसे में अक्सर वह अपने पार्टनर या परिवार वालों से भी झूट बोलते है और हकीकत को दबाते है। 

दूसरी लड़कियों के साथ फर्ल्ट करना 

इसके अलावा कई लड़कों में हर लड़की से फर्ल्ट करने की आदत होती है। लाख समझने बुझाने के बाद भी उनकी यह आदत नहीं बदलती। जिस कारण उनका अच्छा खासा रिश्ता खराब हो जाता है अथवा टूट जाता है। 

इग्नोर करना 

आपको बता दें कि लड़कों में चीजों और बातों को इग्नोर करने की बहुत आदत होती है। कई बार वो अपने पार्टनर के अपसेट होने को भी इग्नोर करते हैं और लड़कियों को ये चीजे बिलकुल अच्छी नहीं लगती। जिसके कारण कई बार लड़को की इस आदत के चलते उनका रिश्ता खराब कर देता है।

यह भी पढ़ें- Lockdown के बावजूद भी आप अपने प्यार को रख सकते है बरकरार, जानिए कैसे !


संबंधित समाचार