होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Donald Trump India Visit: ट्रंप के भारत दौरे पर बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताई तारीख

Donald Trump India Visit: ट्रंप के भारत दौरे पर बड़ा ऐलान, मार्को रुबियो ने बताई तारीख

 

Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल (2027) की शुरुआत में भारत दौरे पर आएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। मैं राष्ट्रपति के दौरे को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं।

रूबियो ने कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध अच्छे हैं। भारत, अमेरिका और वेनेजुएला से बातचीत कर रहा है। हम सप्लाई बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द ही फाइनल होने वाली है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिनमें भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है। ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक हैं। पीएम मोदी ने भारत को एक वैश्विक शक्ति बनाया है।

सर्जियो गोर क्या बोले?

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के करीब हैं और अब बस कुछ ही मुद्दों को सुलझाना बाकी है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका असीम संभावनाओं वाले स्वाभाविक साझेदार हैं। गोर ने आगे कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीबी व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की नींव हैं और दोनों नेता एक जैसा सोचते हैं।

आखिरी बार कब भारत आए थे ट्रंप?

ट्रंप ने पिछली बार फरवरी 2020 में भारत का दौरा किया था, जब वे अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल हुए थे। ट्रंप और पीएम मोदी लगातार संपर्क में रहे हैं। हाल ही में दोनों नेताओं की मुलाकात फ्रांस में G7 समिट के दौरान हुई थी।

पीएम मोदी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर सहमत होने के करीब हैं। पिछले साल ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।

हाल ही में अमेरिकी सेना द्वारा तीन भारतीय नाविकों की हत्या ने रिश्तों को और मुश्किल बना दिया। ये नाविक ओमान की खाड़ी में एक हमले में मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G7 समिट में ट्रंप के साथ हुई अपनी मुलाकात में होर्मुज में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।

दोनों नेताओं ने ट्रेड डील पर भी बातचीत की। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने मोदी को सख्त बातचीत करने वाला नेता बताया और जल्द ही भारत का दौरा करने का वादा किया। अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका उसकी मदद करेगा। मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां मौजूद रहेंगे। लेकिन अगर कोई नया नेता आता है, तो मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।"

पिछले साल फरवरी में पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। तब से उनके बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई, लेकिन लंबे समय बाद दोनों नेताओं की मुलाकात फ्रांस में हुई।


संबंधित समाचार