होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Iran ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अवैध रूप से घुसने पर 2 जहाजों पर किया हमला

Iran ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अवैध रूप से घुसने पर 2 जहाजों पर किया हमला

 

Strait of Hormuz: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच में होर्मुज फिर बंद हो गया है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने सभी जहाजों के लिए होर्मुज को बंद कर दिया है। साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर कोई जहाज होर्मुज से निकलने की कोशिश करेगा तो उसे उड़ा दिया जाएगा। इससे देश में फिर पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का संकट छा सकता है। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए नए हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए बंद रहेगा और चेतावनी दी है कि जलमार्ग से गुजरने का प्रयास करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है।

दो जहाजों को बनाया निशाना

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से अवैध रूप से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर हमला किया गया है। प्रेस टीवी के अनुसार, अमेरिकी हमले के बाद मीनाब काउंटी के कारगान के दो निवासी छर्रों से घायल हो गए।

क्यों बंद हुआ होर्मुज?

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "क्षेत्र में असुरक्षा के कारण, तत्काल प्रभाव से होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों सहित सभी जहाजों के लिए बंद घोषित किया जाता है।" बयान में आगे कहा गया है, "जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा।"

होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच भारी झड़प

अल जजीरा ने ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी सेना और ईरान की आईआरजीसी की नौसैनिक इकाइयों के बीच भारी झड़पें और गोलीबारी की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने अब तक सात तटीय स्थानों पर हमले किए हैं, जिनमें बंदर अब्बास, सिरिक, केशम द्वीप और हेंगम द्वीप के आसपास के इलाकों में हमले शामिल हैं।


संबंधित समाचार